असफल IVF साइकल से मन दुःखी हो जाता है। साइकल की शुरूआत करते समय, आप आशा और उत्साह से भरे हुए होते हैं, इस उम्मीद में कि अब आपका परिवार बढ़ेगा, लेकिन साथ में चिंता भी होती है। क्या यह सफल होगी? साइकल के असफल होने पर आप और आपके साथी को दुःख के साथ-साथ गुस्सा भी आता है। आप सोचते है कि क्या गलत हुआ, हैं न? क्या इसमें किसी की गलती है कि IVF असफल हो गया? क्या आपको एक और कोशिश करनी चाहिए?
इस नुकसान से दुःखी होना स्वाभाविक है, लेकिन कोशिश करें कि खुद को या अपने साथी को दोषी न मानें। ऐसा हो सकता है कि यह असफलता ऐसे कारणों से हुई हो जो आपके बस में ही न हों। क्या हुआ और आप आगे क्या कर सकते हैं, यह आपके IVF डॉक्टर आपको समझा देंगे। IVF साइकल असफल होने के कुछ सबसे आम कारण नीचे दिए गए हैं।
1) एम्ब्रियो की क्वालिटी
एम्ब्रियो की क्वालिटी IVF साइकल के असफल होने का सबसे आम कारण है। चूँकि कई एम्ब्रियो किसी न किसी तरह से दोषपूर्ण होते हैं, इसलिए उन्हें यूटेरस (गर्भाशय) में ट्रांसफर करने के बाद इम्प्लांट नहीं किया जा सकता है। यहाँ तक कि लैब में स्वस्थ दिखने वाले एम्ब्रियो भी असामान्य हो सकते हैं, जो बढ़ने के बजाय नष्ट हो जाते हैं। ऐसा लगभग कभी नहीं होता क्योंकि आपका यूटेरस क्षतिग्रस्त है और आप बच्चे को जन्म नहीं दे सकती हैं। चूँकि एम्ब्रियो इतना स्वस्थ नहीं है कि विकसित हो सके, इसलिए इसे इम्प्लांट नहीं किया जा सकता है।
2) ऐग की उम्र
जब IVF की बात आती है तो ऐग की उम्र, IVF थेरेपी से गुजरने वाली महिला की उम्र से ज़्यादा ज़रूरी होती है। जैसे-जैसे एक महिला की उम्र बढ़ती है, उसका ओवेरियन ((डिम्बग्रंथि) रिज़र्व (उसके ऐग की क्वालिटी और मात्रा) खराब होने लगती है। इससे उसकी IVF सफलता की संभावना पर भी असर पड़ता है। औसतन, ट्रांसफर किए गए लगभग 25% एम्ब्रियो से जीवित बच्चों का जन्म होता है। हालाँकि, यह महिला के ऐग की उम्र पर बहुत ज़्यादा निर्भर करता है। IVF के लिए अपने खुद के ऐग का इस्तेमाल करने वाली 35 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं का इम्प्लांटेशन रेट लगभग 45 प्रतिशत है। 40 से 42 वर्ष की उम्र की महिलाएँ जो अपने खुद के ऐग का इस्तेमाल करती हैं, उनमें इम्प्लांटेशन की 15% संभावना होती है।
कम उम्र की महिलाओं द्वारा दिए गए डोनर ऐग का इस्तेमाल करने वाली ज़्यादा उम्र की महिलाओं के लिए IVF की सफलता का रेट कम उम्र की महिलाओं के समान ही होता है। जब एम्ब्रियो के बनने की बात आती है, तो ऐग की क्वालिटी महत्वपूर्ण होती है, और ऐसे ऐग आमतौर पर बेहतर होते हैं, जिनकी उम्र कम होती है।
3) ओवेरियन रेस्पॉन्स (डिम्बग्रंथि प्रतिक्रिया)
कुछ महिलाओं की ओवरी पर फर्टिलिटी की दवाओं का इतना असर नहीं हो पाता है, कि वे बहुत सारे ऐग का उत्पादन कर सकें। अगर किसी महिला की उम्र 37 वर्ष से ज़्यादा है, तो उसका AMH लेवल कम होगा या उसका FSH लेवल ज़्यादा होगा, ऐसी स्थिति में वह ट्रांसफर और संभावित इम्प्लांटेशन के लिए बहुत ज़्यादा एम्ब्रियो बनाने के लिए पर्याप्त ऐग बनाने में सक्षम नहीं हो सकती है। ऐसा होने पर IVF के फेल होने की संभावना बढ़ जाती है। आपका रिप्रोडक्टिव एंडोक्राइनोलॉजिस्ट स्थिति को समझ कर अगली IVF साइकल के लिए आपके फर्टिलिटी ड्रग बदल सकता है।
4) क्रोमोसोमल DNA की समस्या
एम्ब्रियो में क्रोमोसोमल एब्नॉर्मलिटी (असामान्यताएँ) IVF के असफल होने के सबसे सामान्य कारणों में से एक हैं। ऐसा सभी मानव एम्ब्रियो के लिए है, चाहे वे प्राकृतिक तौर पर बने हों या किसी एम्ब्रियोलॉजी लैब में। IVF साइकल में इम्प्लांट में मिलने वाली ज़्यादातर असफलता इन विकारों के कारण होती है। अध्ययनों के अनुसार, 30 साल की उम्र के बाद, जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है, महिलाओं के ऐग में क्रोमोसोमल असामान्यताएँ, बढ़ने लगती हैं। 45 वर्ष की उम्र तक किसी भी महिला के 75% ऐग में क्रोमोसोमल असामान्यताएँ होती हैं। जैसे-जैसे पुरुष की उम्र बढ़ती है, उसके शुक्राणु में ज़्यादा क्रोमोसोमल दोष उत्पन्न होते हैं, लेकिन ऐसा एक महिला के ऐग की तुलना में बहुत धीरे होता है। यह अन्याय है, लेकिन सच है।
अगर आपकी IVF साइकल असफल हो गई है, तो आपके फर्टिलिटी एक्सपर्ट आपके भविष्य के IVF साइकल के लिए PGS, या प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक स्क्रीनिंग की सलाह दे सकते हैं। PGS में एम्ब्रियो से कुछ कोशिकाओं की जांच की जाती है ताकि यह देखा जा सके कि उसमें क्रोमोज़ोम की सही मात्रा है या नहीं।
5) IVF लैब क्वालिटी और फर्टिलिटी क्लिनिक स्किल
IVF एक विज्ञान और कला दोनों है। क्या एक ऐसे अनुभवी रिप्रोडक्टिव एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, जिसके पास एक ट्रैक रिकॉर्ड है, के साथ जाना ठीक जाना ठीक रहेगा या एक नए युवा डॉक्टर के पास जाना ठीक रहेगा, जिसने अभी-अभी फेलोशिप की हो और प्रैक्टिस शुरू की हो? आपकी उम्र की महिलाओं के साथ प्रैक्टिस का सफलता प्रतिशत क्या है? क्या लैब प्रसिद्ध है और वहाँ काम करने वाले लोगों को पर्याप्त ज्ञान है? क्या आपको अपने डॉक्टर की आपकी बात सुनने और आपकी चिंताओं को हल करने की क्षमता पर भरोसा है? दूसरी IVF साइकल के बारे में सोचने से पहले सोचें कि आप और आपका साथी कैसा महसूस करते हैं।
6) आपकी जीवन शैली से जुड़े कारण
कई फर्टिलिटी क्लीनिक मांग करती हैं कि महिलाएँ IVF थेरेपी शुरू करने से कम से कम तीन महीने पहले धूम्रपान छोड़ दें। धूम्रपान करने वाली महिलाओं को कंसीव (गर्भ धारण) करने के लिए ज़्यादा IVF साइकल की आवश्यकता होती है और धूम्रपान न करने वाली महिलाओं की तुलना में गर्भपात होने की संभावना भी ज़्यादा होती है। ज़्यादा वजन या कम वजन वाली महिलाओं में सफल IVF प्रक्रिया होने की संभावना कम होती है। स्वस्थ वजन बनाए रखना ज़रूरी है। अगर आपका वजन ज़्यादा है, तो सिर्फ 10% वजन कम करने से आपके प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ सकती है।
प्रेग्नेंसी के बारे में मदद चाहिए? कृपया मुझे www.drmalpani.com/free-second-opinion
पर फॉर्म भरकर अपना मेडिकल विवरण भेजें ताकि मैं आपको सलाह दे सकूँ!